Responsive Search Bar

क्या आप UPSC, SSC, Railway, BPSC, State PCS या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं?

अगर हाँ ✅ तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगी परीक्षाओं में तारीखों और दिवसों (Important Days) के साथ-साथ हालिया घटनाओं (Current Affairs) से जुड़े प्रश्न लगातार पूछे जाते हैं।

13 अप्रैल 2026 को सियाचिन दिवस (Siachen Diwas) मनाया गया। यह दिन भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत की सफलता का प्रतीक है। इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं अप्रैल 2026 के सबसे महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स MCQ, जो हर प्रतियोगी परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

Siachen Diwas 2026 Current Affair 13 April 2026

👉 इस ब्लॉग पोस्ट में आपको मिलेगा:

  • सियाचिन दिवस, ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन आबाबील से जुड़े तथ्य
  • अप्रैल 2026 के सभी महत्वपूर्ण दिवस (1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक)
  • हाल ही में खबरों में रहे मिसाइल, पुरस्कार, खेल और नियुक्तियाँ
  • हर प्रश्न के साथसही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या

📚 करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (MCQ) – 13 अप्रैल 2026

प्रश्न 1: हाल ही में सियाचिन दिवस (Siachen Diwas) कब मनाया गया है?
(A) 12 अप्रैल
(B) 13 अप्रैल
(C) 14 अप्रैल
(D) 15 अप्रैल


सही उत्तर: (B) 13 अप्रैल
संक्षिप्त व्याख्या: सियाचिन दिवस हर साल 13 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन 1984 में ऑपरेशन मेघदूत की सफलता का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऑपरेशन आबाबील से पहले सियाचिन ग्लेशियर पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था।

प्रश्न 2: ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot) किस वर्ष में सफल हुआ था?
(A) 1982
(B) 1983
(C) 1984
(D) 1985


सही उत्तर: (C) 1984
संक्षिप्त व्याख्या: ऑपरेशन मेघदूत 13 अप्रैल 1984 को सफल हुआ था। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के तहत सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण प्राप्त किया और पाकिस्तान के ऑपरेशन आबाबील को विफल कर दिया।

प्रश्न 3: हाल ही में खबरों में रही हवासों 11GA’ (Hwasong-11GA) किस देश द्वारा विकसित एक कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल है?
(A) दक्षिण कोरिया
(B) जापान
(C) उत्तर कोरिया
(D) चीन


सही उत्तर: (C) उत्तर कोरिया
संक्षिप्त व्याख्या: हवासों 11GA एक कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल है जिसे उत्तर कोरिया ने विकसित किया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के नेतृत्व में हाल ही में इसका परीक्षण किया गया।

प्रश्न 4: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को विभाजित करने वाली रेखा को क्या कहा जाता है?
(A) मैकमोहन रेखा
(B) डूरंड रेखा
(C) 49वीं समानांतर रेखा
(D) 38वीं समानांतर रेखा


सही उत्तर: (D) 38वीं समानांतर रेखा
संक्षिप्त व्याख्या: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को 38th Parallel (38वीं समानांतर रेखा) द्वारा विभाजित किया गया है। यह रेखा प्रायद्वीप को लगभग बराबर दो भागों में बांटती है।

प्रश्न 5: हाल ही में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (Badminton Asia Championship) कहाँ आयोजित की गई थी?
(A) जापान
(B) चीन
(C) भारत
(D) इंडोनेशिया


सही उत्तर: (B) चीन
संक्षिप्त व्याख्या: बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप चीन के निंगबो (Ningbo) शहर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भारत के आयुष सिटी ने रजत पदक जीता।

प्रश्न 6: हाल ही में प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया। उन्हें किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(A) पद्मश्री
(B) पद्म भूषण
(C) पद्म विभूषण
(D) भारत रत्न


सही उत्तर: (C) पद्म विभूषण
संक्षिप्त व्याख्या: आशा भोसले को वर्ष 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी और 20 से अधिक भाषाओं में गाया।

प्रश्न 7: हाल ही में रगबे प्रीमियर लीग (Rugby Premier League) का दूसरा संस्करण किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
(A) मुंबई
(B) दिल्ली
(C) बेंगलुरु
(D) हैदराबाद


सही उत्तर: (D) हैदराबाद
संक्षिप्त व्याख्या: रगबे प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। हैदराबाद यूनेस्को की क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी में शामिल होने वाला भारत का पहला शहर है।

प्रश्न 8: हाल ही में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Dinanath Mangeshkar Award) 2026 के लिए किसे चुना गया है?
(A) अमिताभ बच्चन
(B) कैलाश सत्यार्थी
(C) नरेंद्र मोदी
(D) कुमार मंगलम बिरला


सही उत्तर: (B) कैलाश सत्यार्थी
संक्षिप्त व्याख्या: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को बाल अधिकारों और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार का 5वां संस्करण है।

प्रश्न 9: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Asian Boxing Championship) 2026 में भारत के विश्वनाथ सुरेश ने कौन सा पदक जीता?
(A) कांस्य
(B) रजत
(C) स्वर्ण
(D) कोई पदक नहीं


सही उत्तर: (C) स्वर्ण
संक्षिप्त व्याख्या: विश्वनाथ सुरेश ने उलानबटार (मंगोलिया) में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 10: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत NCERT द्वारा कक्षा 9वीं के लिए जारी हिंदी की नई पुस्तक का नाम क्या है?
(A) सरिता
(B) यमुना
(C) गंगा
(D) कावेरी


सही उत्तर: (C) गंगा
संक्षिप्त व्याख्या: NEP 2020 के तहत NCERT ने कक्षा 9वीं के लिए हिंदी की नई पुस्तक का नाम ‘गंगा’ रखा है। हाल ही में NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।

प्रश्न 11: हाल ही में निजार अमेदी (Nizar Amedi) को किस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
(A) इराक
(B) ईरान
(C) सीरिया
(D) अफगानिस्तान


सही उत्तर: (A) इराक
संक्षिप्त व्याख्या: निजार अमेदी को इराक का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। इराक की राजधानी बगदाद और मुद्रा इराकी दीनार है।

प्रश्न 12: हाल ही में बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया?
(A) प्रणय वर्मा
(B) संजय खन्ना
(C) हर्षवर्धन श्रृंगला
(D) नरेंद्र भूषण


सही उत्तर: (A) प्रणय वर्मा
संक्षिप्त व्याख्या: प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण राजनयिक नियुक्ति है।

प्रश्न 13: हाल ही में 9वां हिंद महासागर सम्मेलन (Indian Ocean Conference) किस देश में आयोजित किया गया?
(A) भारत
(B) मॉरीशस
(C) श्रीलंका
(D) मालदीव


सही उत्तर: (B) मॉरीशस
संक्षिप्त व्याख्या: 9वां हिंद महासागर सम्मेलन मॉरीशस में आयोजित किया गया। मॉरीशस 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इसकी राजधानी पोर्ट लुईस है।

प्रश्न 14: विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) किस तारीख को मनाया जाता है?
(A) 5 अप्रैल
(B) 6 अप्रैल
(C) 7 अप्रैल
(D) 8 अप्रैल


सही उत्तर: (C) 7 अप्रैल
संक्षिप्त व्याख्या: विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी।

प्रश्न 15: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) कब मनाया जाता है?
(A) 1 अप्रैल
(B) 2 अप्रैल
(C) 3 अप्रैल
(D) 4 अप्रैल


सही उत्तर: (B) 2 अप्रैल
संक्षिप्त व्याख्या: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है। ऑटिज्म एक मस्तिष्क से संबंधित विकार (Disorder) है।

प्रश्न 16: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 1 जनवरी
(B) 1 अप्रैल
(C) 1 जुलाई
(D) 1 दिसंबर


सही उत्तर: (B) 1 अप्रैल
संक्षिप्त व्याख्या: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सीबीआई (CBI) का स्थापना दिवस 1 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन उत्कल दिवस (उड़ीसा दिवस) भी मनाया जाता है।

प्रश्न 17: विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) कब मनाया जाता है?
(A) 10 जनवरी
(B) 14 सितंबर
(C) 21 जून
(D) 4 दिसंबर


सही उत्तर: (A) 10 जनवरी
संक्षिप्त व्याख्या: विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है, जबकि भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 18: भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) किस तारीख को मनाया जाता है?
(A) 4 दिसंबर
(B) 10 दिसंबर
(C) 21 दिसंबर
(D) 1 दिसंबर


सही उत्तर: (A) 4 दिसंबर
संक्षिप्त व्याख्या: भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस और अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस भी मनाया जाता है।

प्रश्न 19: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) कब मनाया जाता है?
(A) 10 सितंबर
(B) 10 अक्टूबर
(C) 10 नवंबर
(D) 10 दिसंबर


सही उत्तर: (B) 10 अक्टूबर
संक्षिप्त व्याख्या: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी दिन भारत में राष्ट्रीय डाक दिवस भी मनाया जाता है।

प्रश्न 20: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) कब मनाया जाता है?
(A) 24 जनवरी
(B) 11 अक्टूबर
(C) 8 मार्च
(D) 13 फरवरी


सही उत्तर: (B) 11 अक्टूबर
संक्षिप्त व्याख्या: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है, जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।

हमें उम्मीद है कि “Siachen Diwas 2026 और अप्रैल करंट अफेयर्स: टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी से जुड़े ये महत्वपूर्ण प्रश्न आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहद उपयोगी साबित होंगे। 📘

चाहे आप UPSC, SSC, Railway, Banking, BPSC, UPPSC, State PCS या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, Important Days (महत्वपूर्ण दिवस), मिसाइल, पुरस्कार और हालिया नियुक्तियाँ से जुड़े टॉपिक बार-बार पूछे जाते हैं।

✅ याद रखिए — तैयारी एक दिन की नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और अपडेटेड रहने से ही सफलता मिलती है।

हम रोज़ आपके लिए इसी तरह के करंट अफेयर्स, स्टेटिक जीके, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण पुरस्कारों से जुड़े MCQs लाते रहेंगे, ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो और आप आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठें।

👉 आपके सुझाव हमारे लिए बहुत मूल्यवान हैं।
क्या आप चाहते हैं कि हम आने वाले ब्लॉग पोस्ट में किसी खास टॉपिक जैसे—भारतीय संविधान, करेंट अफेयर्स, खेल पुरस्कार, साहित्यिक पुरस्कार या अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर और भी प्रश्न लेकर आएं?
तो हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं।

📌 अपनी तैयारी को और मजबूत बनाए रखने के लिए कल फिर से हमारे साथ जुड़ें और ज्ञान की इस दैनिक यात्रा में हमारे साथी बनें। 🚀

👉 यह पोस्ट अप्रैल 2026 के करंट अफेयर्स पर आधारित है। अधिक अपडेट और पीडीएफ के लिए हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन करें।

Apply Now Link

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Leave a Comment

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New MCQs Updates