Responsive Search Bar

क्या आप BPSC, बिहार SSC, बिहार पुलिस, दरोगा या किसी अन्य बिहार स्टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, अगर हाँ! तो “बिहार करेंट अफेयर्स” आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है।

बिहार की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हर साल राज्य के करंट अफेयर्स, योजनाओं, विकास परियोजनाओं और सरकारी नीतियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। वर्ष 2025 में बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कई नई योजनाओं, आयोजित किए गए कार्यक्रमों और हुए विकास कार्यों ने इस विषय को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। यही कारण है कि यह विषय आपकी तैयारी का सबसे अहम हिस्सा होना चाहिए।

इस ब्लॉग पोस्ट में आपको मिलेगा:

  • बिहार के वर्ष 2025 के सभी प्रमुख करंट अफेयर्स का संकलन

  • परीक्षाओं के दृष्टिकोण से तैयार 50 महत्वपूर्ण MCQ

  • हर प्रश्न के साथ सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या

  • नवीनतम योजनाओं, परियोजनाओं और नीतियों की जानकारी

  • बिहार सरकार के महत्वपूर्ण फैसले और उपलब्धियां

यह प्रश्नोत्तरी BPSC, बिहार SSC, बिहार पुलिस, दरोगा, ATC और सभी बिहार स्टेट परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। यदि आप बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए एक विश्वसनीय और सम्पूर्ण स्रोत साबित होगी।


50 महत्वपूर्ण बिहार करेंट अफेयर्स MCQ (सेट 2)

बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार करेंट अफेयर्स 2025 एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। वर्ष 2025 में बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई सभी प्रमुख योजनाओं, आयोजित कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं को इस प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कवर किया गया है। इन 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ अपनी तैयारी को मजबूत करें और परीक्षा में सफलता प्राप्त करें।

प्रश्न 51: 21 जून 2025 को बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में मनाए गए ’11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम क्या थी?
(A) मानवता के लिए योग
(B) पर्यावरण के लिए योग
(C) एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग
(D) सबके लिए योग


सही उत्तर: (C) एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग
संक्षिप्त व्याख्या: 21 जून 2025 को बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया।


प्रश्न 52: 23-28 जुलाई 2025 तक उज्बेकिस्तान में आयोजित ‘सवात् वर्ल्ड कप 2025’ में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राज यश ने मुक्केबाजी के 85 कि.ग्रा. भार वर्ग में कौन-सा पदक जीता?
(A) स्वर्ण पदक
(B) रजत पदक
(C) कांस्य पदक
(D) कोई पदक नहीं


सही उत्तर: (B) रजत पदक
संक्षिप्त व्याख्या: सवात् वर्ल्ड कप 2025 में मुजफ्फरपुर के राज यश ने 85 कि.ग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में बिहार के 3 खिलाड़ियों ने कुल 4 पदक जीते।


प्रश्न 53: ‘महिला कबड्डी विश्व कप 2025’ का आयोजन राजगीर से स्थानांतरित होकर किस शहर में आयोजित हुआ?
(A) पुणे
(B) अहमदाबाद
(C) हैदराबाद
(D) बेंगलुरु


सही उत्तर: (C) हैदराबाद
संक्षिप्त व्याख्या: ‘महिला कबड्डी विश्व कप 2025’ का आयोजन राजगीर से स्थानांतरित होकर 3-10 अगस्त 2025 के मध्य हैदराबाद के गाचीवोवली इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ।


प्रश्न 54: बिहार में पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए पटना के पास नौबतपुर में स्थापित पहला ‘आवासीय पुलिस स्कूल’ किन विद्यालयों की तर्ज पर स्थापित किया जा रहा है?
(A) केंद्रीय विद्यालय
(B) सैनिक स्कूल और नेतरहाट विद्यालय
(C) नवोदय विद्यालय
(D) डी.ए.वी. स्कूल


सही उत्तर: (B) सैनिक स्कूल और नेतरहाट विद्यालय
संक्षिप्त व्याख्या: पटना के नौबतपुर में स्थापित पहला ‘आवासीय पुलिस स्कूल’ सैनिक स्कूल और नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर स्थापित किया जा रहा है।


प्रश्न 55: हाल ही में बिहार सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग में किसे अध्यक्ष नियुक्त किया है?
(A) महाचंद्र प्रसाद सिंह
(B) शैलेंद्र कुमार
(C) राजीव रंजन प्रसाद
(D) सुरेंद्र उरांव


सही उत्तर: (B) शैलेंद्र कुमार
संक्षिप्त व्याख्या: बिहार सरकार ने शैलेंद्र कुमार को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष और सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।


प्रश्न 56: बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) ने कहाँ पर इंटरनेशनल लेवल के बस स्टैंड के लिए टेंडर जारी किया है?
(A) पटना
(B) गया
(C) दरभंगा
(D) भागलपुर


सही उत्तर: (C) दरभंगा
संक्षिप्त व्याख्या: BUIDCO ने दरभंगा में इंटरनेशनल लेवल के बस स्टैंड के लिए टेंडर जारी किया है।


प्रश्न 57: अप्रैल 2025 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को बिहार में किस पद पर नियुक्त किया गया है?
(A) पुलिस महानिदेशक (DGP)
(B) मुख्य सचिव (Chief Secretary)
(C) मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)
(D) विकास आयुक्त


सही उत्तर: (C) मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)
संक्षिप्त व्याख्या: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को बिहार का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।


प्रश्न 58: बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-2 योजना’ के अंतर्गत ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ परिकल्पना को साकार करने के लिए किस योजना के तहत किसानों को निजी नलकूप लगाने का लाभ मिल रहा है?
(A) मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना
(B) मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना
(C) नलकूप वितरण योजना
(D) हर खेत को जल योजना


सही उत्तर: (B) मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना
संक्षिप्त व्याख्या: लघु जल संसाधन विभाग की “मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना” के अन्तर्गत 16,100 किसानों को निजी नलकूप लगाने का लाभ मिला है।


प्रश्न 59: 16 मई 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री ने किस योजना के तहत 20 महिला यात्रियों के लिए आरक्षित बस सहित 166 डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाई?
(A) बिहार परिवहन योजना
(B) नारी शक्ति योजना
(C) संपर्कता योजना
(D) मुख्यमंत्री महिला बस सेवा योजना


सही उत्तर: (C) संपर्कता योजना
संक्षिप्त व्याख्या: मुख्यमंत्री ने ‘संपर्कता योजना’ के तहत 20 महिला यात्रियों के लिए आरक्षित बस सहित 166 डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाई।


प्रश्न 60: 24 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच ‘अमृत भारत ट्रेन’ के साथ ही पटना से जयनगर तक किस रेल का उद्घाटन किया?
(A) वंदे भारत एक्सप्रेस
(B) नमो भारत रैपिड रेल
(C) बिहार गौरव ट्रेन
(D) मिथिला एक्सप्रेस


सही उत्तर: (B) नमो भारत रैपिड रेल
संक्षिप्त व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा-मुंबई ‘अमृत भारत ट्रेन’ के साथ ही पटना से जयनगर तक ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का उद्घाटन किया है।


प्रश्न 61: अप्रैल 2025 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहाँ पर ‘राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान’ (NIFTEM) की स्थापना की घोषणा की?
(A) हाजीपुर
(B) पटना
(C) गया
(D) मुजफ्फरपुर


सही उत्तर: (A) हाजीपुर
संक्षिप्त व्याख्या: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में ‘राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान’ (NIFTEM) की स्थापना की घोषणा की है।


प्रश्न 62: 7-8 मार्च 2025 को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में आयोजित पहले ‘शौर्य वेदनाम उत्सव’ का उद्घाटन किसने किया?
(A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(B) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
(C) बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
(D) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


सही उत्तर: (C) बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
संक्षिप्त व्याख्या: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में आयोजित पहले ‘शौर्य वेदनाम उत्सव’ का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया।


प्रश्न 63: अप्रैल 2025 में मधुबनी के मिथिला चित्रकला संस्थान के विद्यार्थियों ने कितने वर्गमीटर की पेंटिंग बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया?
(A) 12.50 वर्ग मीटर
(B) 15.75 वर्ग मीटर
(C) 18.69 वर्ग मीटर
(D) 20.00 वर्ग मीटर


सही उत्तर: (C) 18.69 वर्ग मीटर
संक्षिप्त व्याख्या: मिथिला चित्रकला संस्थान के विद्यार्थियों ने 18.69 वर्ग मीटर की पेंटिंग बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।


प्रश्न 64: 10 अप्रैल 2025 को जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की कौन-सी जयंती मनायी गयी?
(A) 2550वीं
(B) 2623वीं
(C) 2700वीं
(D) 2595वीं


सही उत्तर: (B) 2623वीं
संक्षिप्त व्याख्या: 10 अप्रैल 2025 को भगवान महावीर स्वामी की 2623वीं जयंती मनायी गयी।


प्रश्न 65: 26 अप्रैल 2025 को बोधगया के महाबोधि मंदिर में 375 भिक्षुओं ने एक साथ किसे बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
(A) शंखनाद
(B) सिंगिंग बाउल (Singing Bowl)
(C) डमरू
(D) घंटा


सही उत्तर: (B) सिंगिंग बाउल (Singing Bowl)
संक्षिप्त व्याख्या: 375 भिक्षुओं ने एक साथ ‘सिंगिंग बाउल’ बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।


प्रश्न 66: 21 अप्रैल 2025 को ‘सिविल सेवा दिवस’ समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(A) बिहार गौरव सम्मान
(B) प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023
(C) राष्ट्रपति पुरस्कार 2024
(D) सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी पुरस्कार


सही उत्तर: (B) प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023
संक्षिप्त व्याख्या: नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को जिले के समग्र विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया।


प्रश्न 67: 18 मार्च 2025 को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बिहार के कितने ‘स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ)’ को स्वीकृति मिली?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4


सही उत्तर: (B) 2
संक्षिप्त व्याख्या: कुमारबाग (पश्चिम चंपारण) और नवानगर (बक्सर) में 2 स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) को स्वीकृति मिली।


प्रश्न 68: जल शक्ति मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के अंतर्गत ₹6282.32 करोड़ की लागत वाली बिहार की किस परियोजना को मंजूरी मिली?
(A) बागमती सिंचाई परियोजना
(B) कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना
(C) गंगा-दामोदर लिफ्ट सिंचाई परियोजना
(D) सोन नहर जीर्णोद्धार परियोजना


सही उत्तर: (B) कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना
संक्षिप्त व्याख्या: ₹6282.32 करोड़ की लागत वाली ‘कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना’ को मंजूरी प्रदान की गई।


प्रश्न 69: मार्च 2025 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कहाँ पर ₹3,712.40 करोड़ की लागत वाली 120.10 किमी. लंबे 4 लेन वाले ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी प्रदान की?
(A) पटना-बक्सर-आरा
(B) पटना-गया-बोधगया
(C) पटना-आरा-सासाराम
(D) पटना-दरभंगा-मुजफ्फरपुर


सही उत्तर: (C) पटना-आरा-सासाराम
संक्षिप्त व्याख्या: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पटना-आरा-सासाराम 4 लेन वाले ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी प्रदान की।


प्रश्न 70: मार्च 2025 में बिहार के नव नालंदा महाविहार (NNM) डीम्ड विश्वविद्यालय में किस देश की सहायता से एक अग्रणी बौद्ध प्रणाली विकसित की जाएगी?
(A) जापान
(B) दक्षिण कोरिया
(C) मलेशिया
(D) थाईलैंड


सही उत्तर: (C) मलेशिया
संक्षिप्त व्याख्या: नव नालंदा महाविहार में मलेशिया की सहायता से एक अग्रणी बौद्ध प्रणाली विकसित की जाएगी।


प्रश्न 71: 3 मार्च 2025 को प्रस्तुत बिहार राज्य बजट 2025-26 में राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के कितने प्रतिशत पर रहने की संभावना व्यक्त की गई?
(A) 2.50 प्रतिशत
(B) 2.98 प्रतिशत
(C) 3.50 प्रतिशत
(D) 4.00 प्रतिशत


सही उत्तर: (B) 2.98 प्रतिशत
संक्षिप्त व्याख्या: बजट 2025-26 में राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 2.98 प्रतिशत पर एफआरबीएम अधिनियम की 3.0 प्रतिशत की सीमा के भीतर रहने की संभावना व्यक्त की गई।


प्रश्न 72: बिहार बजट 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में कुल कितना आवंटन किया गया है?
(A) ₹55,000 करोड़
(B) ₹60,954 करोड़
(C) ₹20,335 करोड़
(D) ₹16,193 करोड़


सही उत्तर: (B) ₹60,954 करोड़
संक्षिप्त व्याख्या: बजट 2025-26 में शिक्षा पर ₹60,954 करोड़ का आवंटन किया गया है।


प्रश्न 73: दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान कितने जिलों में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के भवनों के निर्माण की घोषणा की गई?
(A) 5
(B) 7
(C) 8
(D) 10


सही उत्तर: (B) 7
संक्षिप्त व्याख्या: सात जिलों (अररिया, बाँका, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर और खगड़िया) में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के भवनों का निर्माण किया जाएगा।


प्रश्न 74: केंद्र सरकार के बजट 2025-26 में बिहार के लिए जल जीवन मिशन के तहत नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य कब तक रखा गया है?
(A) 2026 तक
(B) 2027 तक
(C) 2028 तक
(D) 2029 तक


सही उत्तर: (C) 2028 तक
संक्षिप्त व्याख्या: केंद्रीय बजट 2025-26 में जल जीवन मिशन के तहत नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य 2028 तक रखा गया है।


प्रश्न 75: डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी द्वारा लिखित पुस्तक “कर्पूरी ठाकुर की पुकार है, नीतीशे कुमार है” का विमोचन किसकी 37वीं पुण्यतिथि पर किया गया?
(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) जयप्रकाश नारायण
(C) जननायक कर्पूरी ठाकुर
(D) जगजीवन राम


सही उत्तर: (C) जननायक कर्पूरी ठाकुर
संक्षिप्त व्याख्या: यह विमोचन जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर किया गया।


प्रश्न 76: फरवरी 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री ने गंगा की सहायक किऊल नदी पर किऊल-लखीसराय को जोड़ने वाले कितने रुपये की लागत वाले पुल का शिलान्यास किया?
(A) ₹35 करोड़
(B) ₹49 करोड़
(C) ₹62 करोड़
(D) ₹80 करोड़


सही उत्तर: (B) ₹49 करोड़
संक्षिप्त व्याख्या: मुख्यमंत्री ने ₹49 करोड़ की लागत वाले किऊल नदी पर पुल का शिलान्यास किया।


प्रश्न 77: 11 फरवरी 2025 को बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘इन्वेस्टर्स मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में किया गया?
(A) न्यूयॉर्क
(B) दुबई
(C) लंदन
(D) टोक्यो


सही उत्तर: (C) लंदन
संक्षिप्त व्याख्या: ‘इन्वेस्टर्स मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन लंदन के हाउंसलो में किया गया।


प्रश्न 78: जनवरी-फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में बिहार ने कुल 12 पदक जीतकर कौन-सा स्थान हासिल किया?
(A) 15वाँ
(B) 22वाँ
(C) 29वाँ
(D) 35वाँ


सही उत्तर: (C) 29वाँ
संक्षिप्त व्याख्या: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर 29वाँ स्थान हासिल किया।


प्रश्न 79: ‘बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25’ के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में गेहूँ की उत्पादकता किस जिले में सबसे अधिक रही?
(A) रोहतास
(B) मुजफ्फरपुर
(C) खगड़िया
(D) औरंगाबाद


सही उत्तर: (C) खगड़िया
संक्षिप्त व्याख्या: गेहूँ उत्पादन में रोहतास पहले स्थान पर था, जबकि गेहूँ की उत्पादकता खगड़िया जिले में सबसे अधिक रही।


प्रश्न 80: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, बिहार में मक्का उत्पादन में कौन-सा जिला पहले स्थान पर रहा?
(A) बेगूसराय
(B) खगड़िया
(C) मुजफ्फरपुर
(D) पूर्वी चंपारण


सही उत्तर: (C) मुजफ्फरपुर
संक्षिप्त व्याख्या: मक्का उत्पादन में मुजफ्फरपुर पहले और बेगूसराय दूसरे स्थान पर रहा।


प्रश्न 81: बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में द्वितीयक क्षेत्र (उद्योग) का योगदान कितना प्रतिशत रहा है?
(A) 19.9%
(B) 21.5%
(C) 58.6%
(D) 45.3%


सही उत्तर: (B) 21.5%
संक्षिप्त व्याख्या: GSDP में उद्योग (द्वितीयक क्षेत्र) का योगदान 21.5% और कृषि (प्राथमिक क्षेत्र) का योगदान 19.9% रहा है।


प्रश्न 82: सड़क घनत्व (प्रति हजार वर्ग किमी.) के मामले में बिहार देश में किस स्थान पर है?
(A) पहले
(B) दूसरे
(C) तीसरे
(D) चौथे


सही उत्तर: (C) तीसरे
संक्षिप्त व्याख्या: बिहार सड़क घनत्व के मामले में 3167 प्रति हजार वर्ग किमी. के साथ देश में तीसरे स्थान पर है।


प्रश्न 83: ‘बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25’ के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में वर्तमान कीमतों पर सकल मूल्य वर्धित (GVA) में सेवा क्षेत्र का योगदान कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
(A) 58.6%
(B) 54.93%
(C) 45.3%
(D) 60.3%


सही उत्तर: (B) 54.93%
संक्षिप्त व्याख्या: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, GVA में सेवा क्षेत्र का योगदान 54.93 प्रतिशत रहने का अनुमान है।


प्रश्न 84: फरवरी 2025 में बिहार के औरंगाबाद जिले में किस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में तीन दिवसीय ‘देव सूर्य महोत्सव’ का आयोजन किया गया?
(A) महाबोधि मंदिर
(B) देव सूर्य मंदिर
(C) विष्णुपद मंदिर
(D) अशोक धाम मंदिर


सही उत्तर: (B) देव सूर्य मंदिर
संक्षिप्त व्याख्या: औरंगाबाद जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘देव सूर्य मंदिर’ में तीन दिवसीय ‘देव सूर्य महोत्सव’ का आयोजन किया गया।


प्रश्न 85: 11 फरवरी 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद में बिहार की किस भाषा सहित 6 नई भाषाओं में अनुवाद सेवाओं की घोषणा की?
(A) भोजपुरी
(B) मगही
(C) मैथिली
(D) अंगिका


सही उत्तर: (C) मैथिली
संक्षिप्त व्याख्या: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद में बिहार की मैथिली सहित बोडो, डोगरी, मणिपुरी, उर्दू और संस्कृत में अनुवाद सेवाओं की घोषणा की।


प्रश्न 86: 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 के बीच बिहार के गया जिले के बोधगया में तीन दिवसीय किस महोत्सव का आयोजन किया गया?
(A) बोधगया पर्यटन महोत्सव
(B) अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव
(C) धर्मचक्र महोत्सव
(D) फल्गु नदी महोत्सव


सही उत्तर: (B) अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव
संक्षिप्त व्याख्या: गया जिले के बोधगया में तीन दिवसीय ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव’ का आयोजन किया गया।


प्रश्न 87: पटना के ‘महावीर कैंसर संस्थान’ के वैज्ञानिकों के अध्ययन के अनुसार, पानी में किस तत्व की अधिकता बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में कैंसर का कारण बन रही है?
(A) आर्सेनिक (As)
(B) मैंगनीज (Mn)
(C) आयरन (Fe)
(D) फ्लोराइड (F)


सही उत्तर: (B) मैंगनीज (Mn)
संक्षिप्त व्याख्या: पानी में मैंगनीज (Mn) संदूषण की अधिकता बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में कैंसर का कारण बन रही है।


प्रश्न 88: 24 जनवरी 2025 को नीति आयोग द्वारा जारी ‘वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025’ में बिहार का स्थान क्या रहा?
(A) 9वाँ
(B) 13वाँ
(C) 15वाँ
(D) 18वाँ


सही उत्तर: (B) 13वाँ
संक्षिप्त व्याख्या: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में जारी ‘वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025’ में बिहार का स्थान 13वाँ रहा।


प्रश्न 89: 20-21 जनवरी 2025 तक पटना में आयोजित 85वें ‘अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन’ (AIPOC) का विषय क्या था?
(A) एक देश एक चुनाव
(B) लोकतंत्र और सशक्त विधायी प्रक्रिया
(C) संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान
(D) भारत का भविष्य: संसदीय सुधार


सही उत्तर: (C) संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान
संक्षिप्त व्याख्या: सम्मेलन का विषय ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान’ था।


प्रश्न 90: 3-8 जनवरी 2025 के बीच नई दिल्ली में आयोजित ‘अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी टूर्नामेंट’ का विजेता कौन-सी टीम बनी?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) हरियाणा
(D) बिहार


सही उत्तर: (D) बिहार
संक्षिप्त व्याख्या: बिहार की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 45-23 से हराकर विजेता का खिताब जीता।


प्रश्न 91: जनवरी 2025 में विवेकानंद झा द्वारा रचित पुस्तक ‘द लिविंग लीजेंड ऑफ मिथिला पार्ट-2’ का लोकार्पण बिहार संग्रहालय में किसने किया?
(A) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
(B) मंत्री तेज प्रताप यादव
(C) मंत्री सरयू राय
(D) मंत्री विजय कुमार सिन्हा


सही उत्तर: (C) मंत्री सरयू राय
संक्षिप्त व्याख्या: पुस्तक का लोकार्पण मंत्री सरयू राय ने किया।


प्रश्न 92: बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए किस कार्यक्रम के तहत राज्य में अवैध खनन कर राजस्व की चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाता है?
(A) खनन सुरक्षा अभियान
(B) बिहार योद्धा सम्मान योजना
(C) ऑपरेशन पहरेदार
(D) खनन राजस्व योजना


सही उत्तर: (B) बिहार योद्धा सम्मान योजना
संक्षिप्त व्याख्या: अवैध खनन की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने के लिए ‘बिहार योद्धा सम्मान योजना’ शुरू की गई है।


प्रश्न 93: वर्ष 2025 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में बिहार को ‘कला’ के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से किसे सम्मानित किया गया?
(A) शारदा सिन्हा
(B) सुशील कुमार मोदी
(C) आचार्य किशोर कुणाल
(D) भीम सिंह भवेश


सही उत्तर: (A) शारदा सिन्हा
संक्षिप्त व्याख्या: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण (कला) से सम्मानित किया गया।


प्रश्न 94: वर्ष 2025 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में बिहार को ‘सार्वजनिक मामलों’ के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से किसे सम्मानित किया गया?
(A) निर्मला देवी
(B) सुशील कुमार मोदी
(C) हेमंत कुमार
(D) विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज


सही उत्तर: (B) सुशील कुमार मोदी
संक्षिप्त व्याख्या: सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत सार्वजनिक मामलों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।


प्रश्न 95: 26 जनवरी 2025 को गांधी मैदान, पटना में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार सरकार के किस विभाग की झांकी को ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?
(A) शिक्षा विभाग
(B) ग्रामीण विकास विभाग
(C) उद्योग विभाग
(D) कला, संस्कृति एवं युवा विभाग


सही उत्तर: (C) उद्योग विभाग
संक्षिप्त व्याख्या: बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा ‘बढ़ता निवेश बढ़ता रोजगार’ विषय पर आधारित झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला।


प्रश्न 96: 19 जनवरी 2025 को किस केन्द्रीय मंत्री ने भागलपुर में बिहार के पहले ‘प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संस्थान’ का उद्घाटन किया?
(A) नितिन गडकरी
(B) जगत प्रकाश नड्डा
(C) पीयूष गोयल
(D) गिरिराज सिंह


सही उत्तर: (B) जगत प्रकाश नड्डा
संक्षिप्त व्याख्या: जगत प्रकाश नड्डा ने CIPET, अलीगंज, भागलपुर परिसर में बिहार के पहले ‘प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संस्थान’ का उद्घाटन किया।


प्रश्न 97: जनवरी 2025 में ओडिशा में आयोजित ‘विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16’ क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बिहार ने किस टीम को हराकर जीता?
(A) असम
(B) बंगाल
(C) त्रिपुरा
(D) झारखंड


सही उत्तर: (C) त्रिपुरा
संक्षिप्त व्याख्या: ‘विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16’ क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बिहार ने त्रिपुरा को 133 रनों से हराकर जीता।


प्रश्न 98: जनवरी 2025 में बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में किस नदी में घड़ियाल और कछुओं के लिए राज्य का पहला ‘इन्क्यूबेशन सेंटर’ स्थापित करने की मंजूरी दी?
(A) कोसी नदी
(B) गंडक नदी
(C) बागमती नदी
(D) महानंदा नदी


सही उत्तर: (B) गंडक नदी
संक्षिप्त व्याख्या: राज्य का पहला ‘इन्क्यूबेशन सेंटर-सह नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर’ गंडक नदी में स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।


प्रश्न 99: जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है?
(A) जमुई
(B) बाँका
(C) कैमूर
(D) औरंगाबाद


सही उत्तर: (C) कैमूर
संक्षिप्त व्याख्या: 2011 की जनगणना के अनुसार, कैमूर (488 व्यक्ति/वर्ग किमी.) सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला है।


प्रश्न 100: जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार में सबसे अधिक अनुसूचित जाति (SC) प्रतिशत वाला जिला कौन-सा है?
(A) नवादा
(B) औरंगाबाद
(C) गया
(D) पटना


सही उत्तर: (C) गया
संक्षिप्त व्याख्या: गया (30.39%) सबसे अधिक अनुसूचित जाति (SC) प्रतिशत वाला जिला है।

हमें उम्मीद है कि “50 महत्वपूर्ण बिहार करेंट अफेयर्स MCQ (सेट 2)” से जुड़े ये प्रश्न आपकी बिहार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहद उपयोगी साबित होंगे।

चाहे आप BPSC, बिहार SSC, बिहार पुलिस, दरोगा, ATC या किसी अन्य बिहार स्टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, बिहार करेंट अफेयर्स से जुड़े टॉपिक हर परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं।

याद रखिए—बिहार की परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और राज्य के नवीनतम करंट अफेयर्स से अपडेटेड रहना बेहद जरूरी है।
हम रोज़ आपके लिए इसी तरह के बिहार विशेष करंट अफेयर्स, राज्य सरकार की योजनाएं, विकास परियोजनाएं, और महत्वपूर्ण तथ्यों से जुड़े MCQs लाते रहेंगे, ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो और आप आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठें।

आपके सुझाव हमारे लिए बहुत मूल्यवान हैं।
क्या आप चाहते हैं कि हम आने वाले ब्लॉग पोस्ट में किसी खास टॉपिक जैसे—बिहार सरकार की नई योजनाएं, बिहार का इतिहास, बिहार का भूगोल, बिहार की अर्थव्यवस्था या बिहार की कला-संस्कृति पर और भी प्रश्न लेकर आएं?
तो हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं।

अपनी तैयारी को और मजबूत बनाए रखने के लिए कल फिर से हमारे साथ जुड़ें और बिहार की सफलता की इस दैनिक यात्रा में हमारे साथी बनें।

#BiharCurrentAffairs #BPSC #BiharSSC #BiharPolice #BiharDaroga #BiharExam #BiharGK #CompetitiveExams

Apply Now Link

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Leave a Comment

Related Job Posts

Leave a Comment

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New MCQs Updates