Responsive Search Bar

नमस्ते दोस्तों! स्वागत है आपका आपके अपने सबसे भरोसेमंद और चहेते प्लेटफॉर्म ParikshaHelp.com पर। अगर आपने भी Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 दिया था, तो आपका इंतजार खत्म हो चुका है! Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 परीक्षा का Result Declare कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि हमारे Blogs  को रेगुलर फॉलो करने वाले हमारे अधिकतर दोस्तों का रिजल्ट बहुत ही शानदार रहा होगा।

Bihar B.Ed Entrance Exam Result 2026

लेकिन दोस्तों, बात कड़वी है मगर सच है – इस बार सिर्फ परीक्षा में Qualified हो जाना ही इस बात की गारंटी नहीं है कि आपको कॉलेज मिल जाएगा। इस साल प्रतियोगिता बहुत कठिन रही है और कट-ऑफ उम्मीद से काफी ज्यादा हाई (High) गया है। घबराइए मत, आपका यह डिजिटल दोस्त इस पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया में कदम-कदम पर आपका मार्गदर्शन करेगा। आइए सब कुछ आसान भाषा में हम समझते हैं!

इस बार क्यों आसमान छू रहा है Cut-off? (Topper Marks)

बिहार बीएड 2026 की परीक्षा कुल 120 नंबरों की हुई थी। इस बार के टॉपर्स के नंबर देखकर हर कोई हैरान है:

  • Highest Marks: इस साल का टॉपर स्कोर 117 नंबर गया है! वैशाली के हिमांशु अंजनी ने 117 अंक पाकर टॉप किया है, जबकि कटिहार के रवि और अरुण तिवारी जैसे छात्रों ने 116 और 115 अंक हासिल किए हैं।
  • 90+ स्कोर की भरमार: जिन भी छात्रों ने Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए थोड़ी सी भी अच्छी तैयारी की थी, उनमें से ज्यादातर के नंबर 90 से ऊपर हैं।
  • कम नंबर वालों को झटका: जिन बच्चों ने Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 का सिलेबस नहीं देखा था या ठीक से पढ़ाई नहीं की थी, उनके नंबर 50, 60 या 70 के बीच अटके हैं। कट-ऑफ इतना हाई होने के कारण इस बार कम अंक वालों को प्राइवेट कॉलेज की सीट मिलना भी थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

याद रखें: जनरल कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 42 नंबर है। अगर आपका रिजल्ट ‘Qualified’ दिखा रहा है, तभी आप काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ‘Disqualified’ छात्र इस बार भाग नहीं ले पाएंगे।

क्या होता है CML Rank और यह क्यों जरूरी है?

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के रिजल्ट के बाद अब यूनिवर्सिटी द्वारा आपका एक CML Rank (Common Merit List) जारी किया जाएगा। आपके नंबरों के आधार पर एक रैंक लिस्ट बनेगी। इसी रैंक के अनुसार तय होगा कि आपको किस राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो सकते है।

बिहार बीएड 2026 की काउंसलिंग कुल 3 Rounds (पहले, दूसरे और तीसरे चरण) में पूरी की जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि आपका CML रैंक 1 से 10,000 के बीच आता है, तो आपको Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के First Round में ही काउंसलिंग करानी होगी। अगर आप अपने सही राउंड में काउंसलिंग नहीं कराते हैं, तो बाद में सीटें भर जाने पर आपको पछताना पड़ सकता है।

Bihar B.Ed Counseling Schedule 2026 (फर्स्ट राउंड शेड्यूल)

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया पहला काउंसलिंग शेड्यूल नीचे दी गई टेबल में देखें:

Counseling Events (चरण) Important Dates (महत्वपूर्ण तारीखें)
First Round Registration & Chose Filling 24 जून से 28 जून 2026
College Allotment Display (फर्स्ट राउंड) 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026
Paper Verification & Admission Process 4 जुलाई से 10 जुलाई 2026

काउंसलिंग का नियम: चॉइस फिलिंग के दौरान आपको कम से कम 3 और अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प चुनना होगा। इसमें आप Government, Private, और Semi-Government (अर्ध-सरकारी) कॉलेजों को मिक्स करके अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। सेमी-गवर्नमेंट कॉलेज की फीस प्राइवेट से कम और सरकारी से थोड़ी ज्यादा होती है।

कम नंबर हैं? तो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प (Haryana B.Ed)

अगर आपके नंबर 40, 50 या 60 के आस-पास हैं और आपको लगता है कि बिहार में इस बार एडमिशन नहीं मिल पाएगा, तो अपना साल बर्बाद मत कीजिए! आप Haryana (हरियाणा) से B.Ed कर सकते हैं।

  • कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं: यहाँ डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा मिल जाती है।
  • NCTE Approved: ये कॉलेज पूरी तरह से मान्यता प्राप्त होते हैं और इनकी डिग्री पूरे भारत (बिहार सहित) में 100% वैलिड रहती है।
  • सिर्फ साल में एक बार एग्जाम: इयरली एग्जाम पैटर्न होता है और एग्जाम के समय छात्रों को हॉस्टल की सुविधा भी दी जाती है।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Link Description Direct Link
Check Bihar B.Ed Result 2026 Click Here to Check
Download B.Ed College List & Cut-off Click Here to Download
Official Bihar B.Ed Portal https://biharcetbed-brabu.in/

मेरे प्यारे दोस्तों, नंबर कम आए हों या ज्यादा, हिम्मत बिल्कुल नहीं हारनी है। जैसे ही आपका CML रैंक जारी होता है, आप Comment में अपने मार्क्स और रैंक मैसेज करके पूछ सकते हैं कि आपको कौन सा कॉलेज चुनना चाहिए। मैं आपकी कैटेगरी के हिसाब से बेस्ट कॉलेज लिस्ट सजेस्ट कर दूँगा ताकि आपके पैसे और साल दोनों बच सकें। इस पोस्ट को अपने उन सभी दोस्तों के साथ शेयर करें जिन्होंने बिहार बीएड परीक्षा दी है। कोई भी सवाल हो, तो नीचे Comment में बेझिझक पूछें!

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. बिहार बीएड परीक्षा 2026 में सबसे ज्यादा नंबर किसके आए हैं?

Ans: वैशाली जिले के हिमांशु अंजनी इस साल के टॉपर बने हैं, जिन्होंने 120 में से 117 नंबर हासिल किए हैं।

Q2. क्या 50 या 60 नंबर वालों को सरकारी (Government) कॉलेज मिल सकता है?

Ans: इस बार कट-ऑफ बहुत हाई रहने के कारण इतने कम नंबर पर सरकारी या सेमी-गवर्नमेंट कॉलेज मिलना नामुमकिन के बराबर है। आप प्राइवेट या अन्य राज्यों के विकल्प देख सकते हैं।

Q3. काउंसलिंग के समय कितने कॉलेज चुनना जरूरी है?

Ans: आपको काउंसलिंग चॉइस फिलिंग में कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 10 कॉलेजों को सिलेक्ट करना होगा।

Q4. फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 28 जून 2026 तक चलेगी।

Apply Now Link

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Leave a Comment

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New MCQs Updates