Responsive Search Bar

APAAR ID Card Online Apply 2026: नमस्ते दोस्तों! आपके अपने पसंदीदा ब्लॉग ParikshaHelp.com पर आप सभी का एक बार फिर से बहुत-बहुत स्वागत है, जहाँ हम सभी परीक्षार्थी के लिए नए नए Updates लेकर आते हैं। हमें उम्मीद है आप सब बिल्कुल मस्त और अपनी पढ़ाई में व्यस्त होंगे। आज हम विद्यार्थियों के लिए एक ऐसे कार्ड के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आने वाले समय में देश के सभी छात्रों के पास होना बहुत ज्यादा जरूरी है। सरकार ने One Nation, One Student ID के तहत APAAR ID Card (अपार आईडी कार्ड) बनाना शुरू कर दिया है।

APAAR ID Card Online Apply 2026

कई बार छात्र और उनके अभिभावक (माता-पिता) समझ नहीं पाते कि यह आपार ID कार्ड क्या है, इस कार्ड के क्या फायदे हैं और इसे खुद से कैसे बनाया जा सकता है। अब आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरुरत नहीं है, आपका यह डिजिटल दोस्त इस पोस्ट में आपको बहुत ही आसान शब्दों में स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया बिलकुल आसान भाषा में समझाएगा। इसे आप अंत तक आराम से पढ़िए, सब कुछ समझ आ जाएगा!

APAAR ID Card क्या है और यह क्यों जरूरी है?

दोस्तों, देखने में APAAR ID Card बिल्कुल आधार कार्ड के तरह ही होता है, लेकिन इस अपार आईडी कार्ड का काम पूरी तरह से अलग है। आधार कार्ड जहाँ आपकी नागरिकता और पहचान की जानकारी देता है, वहीं अपार आईडी कार्ड आपके पूरे शैक्षणिक जीवन (Academic Career) का लेखा-जोखा को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखता है।

जब आप कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक और उसके बाद कॉलेज या यूनिवर्सिटी में जो भी पढ़ाई करेंगे, आपके जो भी मार्कशीट, सर्टिफिकेट, या कोई विशेष अचीवमेंट (पुरस्कार) मिलेगा, वे सब इस कार्ड से लिंक हो जाएगा।

इसके अपार आईडी कार्ड बड़े फायदे:

  • नो फिजिकल कॉपी: किसी भी नए एडमिशन लेने या नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते समय आपको किसी भी सर्टिफिकेट्स के भारी-भरकम फोल्डर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • यूनिक नंबर: अपार आईडी कार्ड पर दिया गया 12 अंकों का एक यूनिक नंबर आपके स्कूल या कॉलेज को आपके ऑथराइजेशन (मंजूरी) के बाद ही आपकी सारी शैक्षणिक जानकारी दिखायेगा।

APAAR ID और ABC ID में क्या अंतर है?

बहुत से छात्र इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि ABC ID Card (Academic Bank of Credits) और APAAR ID में क्या अंतर है। आइए इसे इस छोटी सी टेबल से आसानी से समझते हैं:

पहचान का प्रकार किसके लिए उपयोगी है? मुख्य उद्देश्य
APAAR ID Card कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूली छात्रों के लिए स्कूली शिक्षा का रिकॉर्ड डिजिटल रखना
ABC ID Card कॉलेज, यूनिवर्सिटी और हायर एजुकेशन के छात्रों के लिए कॉलेज के क्रेडिट्स और स्कोर को स्टोर करना

नोट: तकनीकी रूप से दोनों का उद्देश्य एक ही है और दोनों आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए इन्हें एक ही पोर्टल से मैनेज किया जा सकता है।

खुद से APAAR / ABC ID कार्ड कैसे बनाएं? (Step-by-Step)

आप अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आपको एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC ID Card) की ऑफिशियल वेबसाइट abc.gov.in पर जाना होगा।

ABC ID CARD

स्टेप 2: स्टूडेंट लॉगिन करें

  • होम पेज पर दाहिनी तरफ ऊपर दिए गए Login/Register बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आपको दो आप्शन मिलेंगे— Student और University आपको Student का चुनाव करना है।

digilocker login

स्टेप 3: DigiLocker के जरिए लॉगिन या साइन-अप करें

  • इसके बाद यह आपको DigiLocker पर ले जाएगा। अगर आपका डिजीलॉकर अकाउंट पहले से बना है, तो अपना मोबाइल नंबर और पिन डालकर लॉगिन कर लें।
  • अगर अकाउंट नहीं है, तो नीचे दिए गए Sign Up बटन पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर डालें, ओटीपी जनरेट करें और आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर भरकर 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन सेट कर लें।

स्टेप 4: अपनी एकेडमिक डिटेल्स भरें

  • लॉगिन करने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी जैसे आपका Identity Type (रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या इनरोलमेंट नंबर)। अगर नया एडमिशन है तो New Admission चुनें।
  • इसके बाद अपने स्कूल, कॉलेज या बोर्ड का नाम लिस्ट में से चुनें। अगर नाम न मिले तो Other का विकल्प चुन सकते हैं।

स्टेप 5: कार्ड डाउनलोड करें

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी APAAR ID / ABC ID जेनरेट हो जाएगी। आप इसे वहीं से डिजिटल फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कूली बच्चों के लिए एक जरूरी बात

अगर आप कक्षा 1 से 12वीं के बीच पढ़ रहे हैं, तो सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप अपने स्कूल के माध्यम से ही इसे बनवाएं। इसके लिए आपके माता-पिता (Parents) को एक सहमति पत्र (Consent Form) भरकर स्कूल में जमा करना होता है, जिसके बाद स्कूल प्रशासन सीधे आपका अपार आईडी कार्ड जनरेट कर देता है।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Important Links Link Status
Official ABC Portal Link abc.gov.in
DigiLocker Portal Link digilocker.gov.in
Home Page (ParikshaHelp.com) Click Here

तो मेरे प्यारे दोस्तों, यह थी APAAR ID Card बनाने की पूरी और बेहद आसान प्रक्रिया। हर छात्र के लिए यह कार्ड भविष्य में बहुत काम आने वाला है, इसलिए इसे जल्द से जल्द जरूर बनवा लें।

अगर आपको अपने दोस्त की यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इस पोस्ट को अपने स्कूल-कॉलेज के दोस्तों और स्टडी ग्रुप्स में शेयर करना बिल्कुल मत भूलिएगा। आपके एक शेयर से किसी छात्र की बड़ी मदद हो सकती है। अगर आपके मन में इसे लेकर कोई भी सवाल या दिक्कत आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स खुला है, बेझिझक पूछिए। मिलते हैं एक नई और मददगार जानकारी के साथ अगले पोस्ट में, तब तक के लिए पढ़ते रहिए और बढ़ते रहिए! टेक केयर, बाय-बाय!

Frequently Asked Questions (FAQs) – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. अपार आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने की फीस कितनी है?

Ans: यह सरकार द्वारा चलाई जा रही पूरी तरह से निशुल्क (Free) सेवा है। इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती।

Q2. क्या बिना आधार कार्ड के अपार आईडी कार्ड बन सकता है?

Ans: नहीं, आपकी पहचान और डेटा के सही वेरिफिकेशन के लिए आपके आधार कार्ड का आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।

Q3. डिजीलॉकर अकाउंट बनाना क्यों जरूरी है?

Ans: अपार आईडी कार्ड का पूरा सिस्टम डिजीलॉकर के माध्यम से ही काम करता है, ताकि आपके सर्टिफिकेट सुरक्षित और प्रामाणिक रूप से स्टोर रह सकें।

Apply Now Link

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

1 thought on “APAAR ID Card Online Apply 2026: अब हर छात्र का बनेगा अपार आईडी कार्ड, घर बैठे मोबाइल से ऐसे बनाएं!”

Leave a Comment

Related Job Posts

One response to “APAAR ID Card Online Apply 2026: अब हर छात्र का बनेगा अपार आईडी कार्ड, घर बैठे मोबाइल से ऐसे बनाएं!”

Leave a Comment

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New MCQs Updates