Responsive Search Bar

वेलकम टू परीक्षा हेल्प (parikshahelp.com)!

BPSC AEDO (सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी) परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए बिहार का भूगोल एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय के अंतर्गत बिहार की नदियाँ, झीलें, जलप्रपात और नहरें से प्रत्येक वर्ष कई प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस लेख में हमने BPSC (66वीं, 67वीं, 69वीं, 70वीं, 71वीं) सहित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए सभी प्रश्नों को संकलित किया है। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या दी गई है।

✅ इस पोस्ट में कवर किए गए टॉपिक:

  • बिहार की नदियाँ (गंगा, कर्मनासा, गंडक, कोसी, सोन, पुनपुन, घाघरा)
  • बिहार की झीलें (कावर झील, अनुपम झील, उदयपुर झील, गोगाबील)
  • बिहार के जलप्रपात (ककोलत, तेलहरकुंड, कर्कटगढ़, धुआकुंड)
  • बिहार की नहरें (त्रिवेणी नहर, सारण सिंचाई नहर)
  • बिहार के रामसर स्थल

🏞️ बिहार की नदियाँ (Rivers of Bihar)

प्रश्न 1: कर्मनासा नदी का उद्गम स्थल निम्नलिखित में से कौन सा है?
(A) कैमूर पहाड़ियाँ
(B) राजमहल पहाड़ियाँ
(C) सोन पहाड़ियाँ
(D) हजारीबाग पठार


सही उत्तर: (A) कैमूर पहाड़ियाँ

व्याख्या: कर्मनासा नदी गंगा की एक सहायक नदी है। इसका उद्गम बिहार के कैमूर जिले की कैमूर पहाड़ियों से होता है। यह नदी UP और बिहार की सीमा बनाती है तथा बक्सर जिले के चौसा के निकट गंगा में मिल जाती है।

प्रश्न 2: बिहार के किस जिले में गंगा नदी सबसे लंबी है?
(A) भागलपुर
(B) मुंगेर
(C) पटना
(D) बक्सर


सही उत्तर: (C) पटना

व्याख्या: गंगा नदी बिहार के 12 जिलों से होकर गुजरती है। गंगा की सबसे लंबी लंबाई पटना जिले में है, जबकि दूसरे स्थान पर भागलपुर जिला आता है।

प्रश्न 3: बिहार राज्य में गंगा के किनारे स्थित जिलों की संख्या कितनी है?
(A) 8
(B) 10
(C) 12
(D) 14


सही उत्तर: (C) 12

व्याख्या: गंगा नदी बिहार के निम्नलिखित 12 जिलों से होकर गुजरती है:
सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से कौन सी झील बिहार में स्थित है?
(A) अनुपम झील
(B) सांभर झील
(C) सुखना झील
(D) चिल्का झील


सही उत्तर: (A) अनुपम झील

व्याख्या: अनुपम झील बिहार के कैमूर जिले में स्थित है। यह कैमूर वन्य जीव अभयारण्य की सीमा में स्थित है। कैमूर वन्य जीव अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है। सांभर झील (राजस्थान), सुखना झील (चंडीगढ़), चिल्का झील (ओडिशा)।

🏞️ बिहार के रामसर स्थल (Ramsar Sites of Bihar)

प्रश्न 5: बिहार का प्रथम रामसर क्षेत्र (Ramsar Site) कहाँ स्थित है?
(A) बेगूसराय
(B) पटना
(C) भागलपुर
(D) गया


सही उत्तर: (A) बेगूसराय

व्याख्या: बिहार का प्रथम रामसर स्थल बेगूसराय जिले की कावर झील है। यह एशिया की सबसे बड़ी ताजे जल वाली गोखुर झील है। यह भारत का 49वाँ रामसर स्थल है।

प्रश्न 6: बिहार का पहला रामसर स्थल कौन सा है?
(A) गोगाबील झील
(B) उदयपुर झील
(C) कावर झील
(D) नागी-नकटी


सही उत्तर: (C) कावर झील

व्याख्या: कावर झील (बेगूसराय) बिहार का पहला रामसर स्थल है। यह प्रश्न 66वीं, 67वीं BPSC में पूछा गया था।

प्रश्न 7: एशिया की सबसे बड़ी एवं ताजे जल वाली गोखुर झील बिहार में कौन सी है?
(A) अनुपम झील
(B) कावर झील
(C) उदयपुर झील
(D) गोगाबील झील


सही उत्तर: (B) कावर झील

व्याख्या: कावर झील (बेगूसराय) एशिया की सबसे बड़ी ताजे जल (स्वीट वॉटर) वाली गोखुर झील है।

🏭 बिहार की नहरें (Canals of Bihar)

प्रश्न 8: सारण सिंचाई नहर निकलती है?
(A) गंडक से
(B) सोन से
(C) गंगा से
(D) कोसी से


सही उत्तर: (A) गंडक से

व्याख्या: सारण सिंचाई नहर गंडक परियोजना के अंतर्गत गंडक नदी पर त्रिवेणी घाट के पास बने बैराज से निकाली गई है।

प्रश्न 9: निम्नलिखित नहर प्रणालियों में से किससे बिहार के क्षेत्र में सिंचाई होती है?
(A) राजस्थान नहर
(B) त्रिवेणी नहर
(C) इंदिरा गांधी नहर
(D) यमुना नहर


सही उत्तर: (B) त्रिवेणी नहर

व्याख्या: त्रिवेणी नहर गंडक सिंचाई परियोजना से संबंधित है और पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है। इससे बिहार के क्षेत्रों में सिंचाई होती है।

प्रश्न 10: त्रिवेणी नहर किस नदी पर निर्मित है?
(A) सोन
(B) गंगा
(C) गंडक
(D) कोसी


सही उत्तर: (C) गंडक

व्याख्या: त्रिवेणी नहर गंडक नदी पर निर्मित है। यह पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है। यह प्रश्न 69वीं BPSC (2023) में पूछा गया था।

प्रश्न 11: त्रिवेणी नहर का निर्माण निम्नलिखित में से किस नदी पर किया गया है?
(A) कोसी
(B) सोन
(C) गंडक
(D) पुनपुन


सही उत्तर: (C) गंडक

व्याख्या: यह प्रश्न 63वीं BPSC (2017) में भी पूछा गया था। त्रिवेणी नहर गंडक नदी पर ही निर्मित है।

प्रश्न 12: त्रिवेणी नहर में किस नदी से पानी आता है?
(A) सोन
(B) गंडक
(C) कोसी
(D) घाघरा


सही उत्तर: (B) गंडक

व्याख्या: त्रिवेणी नहर को गंडक नदी से पानी मिलता है।

🌊 नदियों का सीमा निर्धारण एवं संगम

प्रश्न 13: निम्नलिखित में से कौन से समूह की नदियाँ बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच की सीमा रेखा बनाती हैं?
(A) गंगा, यमुना, सरस्वती
(B) गोदावरी, कृष्णा, कावेरी
(C) कर्मनासा, गंडक, घाघरा
(D) कोसी, महानंदा, बागमती


सही उत्तर: (C) कर्मनासा, गंडक, घाघरा

व्याख्या:

  • कर्मनासा– बक्सर के चौसा के निकट गंगा में मिलती है
  • गंडक– सारण के पहलेजा घाट के निकट गंगा में मिलती है
  • घाघरा (सरयू)– सारण के रेविलगंज में गंगा में मिलती है

प्रश्न 14: निम्नलिखित नदियों में से कौन बिहार में गंगा से मिलती है?
(A) गंडक
(B) सोन
(C) घाघरा
(D) उपरोक्त सभी


सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:

  • गंडक– पहलेजा घाट (सारण) के पास
  • सोन– मनेर (पटना) के पास
  • घाघरा– रेविलगंज (सारण) के पास
  • पुनपुन– फतूहा (पटना) के पास

प्रश्न 15: निम्नलिखित में से कौन सी नदी फतूहा के पास गंगा में मिलती है?
(A) घाघरा
(B) गंडक
(C) पुनपुन
(D) सोन


सही उत्तर: (C) पुनपुन

व्याख्या: पुनपुन नदी फतूहा (पटना) के पास गंगा नदी में मिल जाती है।

प्रश्न 16: गंडक नदी का दूसरा नाम क्या है?
(A) नारायणी
(B) शालिग्रामी
(C) A और B दोनों
(D) सरयू


सही उत्तर: (C) A और B दोनों

व्याख्या: गंडक नदी को नारायणी और शालिग्रामी दोनों नामों से जाना जाता है। यह नेपाल हिमालय से निकलती है।

प्रश्न 17: पूर्व में बंगाल का दुख‘ (Sorrow of Bengal) कही जाने वाली बिहार से उद्गम होने वाली नदी कौन है?
(A) कोसी
(B) गंडक
(C) दामोदर
(D) सोन


सही उत्तर: (C) दामोदर

व्याख्या: दामोदर नदी को ‘बंगाल का दुख’ कहा जाता था। यह झारखंड के पलामू जिले से उद्गमित होती है और भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है। (ध्यान रखें: यह प्रश्न 1999 में पूछा गया था जब बिहार-झारखंड एक थे)

प्रश्न 18: बिहार की भूमि निम्नलिखित में से किस नदी प्रणाली से अपवाहित होती है?
(A) घाघरा
(B) सोन
(C) कोसी
(D) गंडक


सही उत्तर: (A) घाघरा

व्याख्या: यह प्रश्न 70वीं BPSC में पूछा गया था। बिहार की भूमि घाघरा नदी प्रणाली से अपवाहित होती है। घाघरा को सरयू भी कहते हैं।

प्रश्न 19: बिहार की भूमि निम्नलिखित में से किस नदी प्रणाली से अपवाहित होती है? (BPSC CDPO)
(A) गोदावरी
(B) गंगा
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) महानदी


सही उत्तर: (B) गंगा

व्याख्या: गंगा नदी बिहार की भूमि को दो भागों में विभाजित करती है – उत्तरी बिहार और दक्षिणी बिहार

प्रश्न 20: सोन और गंगा नदी का संगम बिहार के किस जिले में स्थित है?
(A) भोजपुर
(B) बक्सर
(C) पटना
(D) सारण


सही उत्तर: (C) पटना

व्याख्या: सोन और गंगा नदी का संगम पटना जिले के मनेर के निकट स्थित है। सोन नदी छत्तीसगढ़, MP, UP, झारखंड होते हुए बिहार में प्रवेश करती है।

प्रश्न 21: बिहार में गंगा नदी से मिलने वाली सोन नदी का उद्गम स्थल है?
(A) अमरकंटक पठार
(B) हजारीबाग पठार
(C) रांची पठार
(D) बाघेलखंड पठार


सही उत्तर: (A) अमरकंटक पठार

व्याख्या: सोन नदी का उद्गम अमरकंटक पठार (मध्य प्रदेश) से होता है। यह BPSC में 2-3 बार पूछा जा चुका है।

🌊 बिहार की कोसी नदी (Kosi River – Sorrow of Bihar)

प्रश्न 22: कोसी मैदान की समुद्र तल से औसत ऊँचाई कितनी है?
(A) 10 मीटर
(B) 30 मीटर
(C) 50 मीटर
(D) 70 मीटर


सही उत्तर: (B) 30 मीटर

व्याख्या: कोसी मैदान की समुद्र तल से औसत ऊँचाई 30 मीटर है। यह प्रश्न 69वीं BPSC (2023) और BPSC Teacher Exam में पूछा गया है।

प्रश्न 23: बिहार की कौन सी नदी अपना मार्ग परिवर्तित (शिफ्ट) करने के लिए जानी जाती है?
(A) गंगा
(B) सोन
(C) कोसी
(D) पुनपुन


सही उत्तर: (C) कोसी

व्याख्या: कोसी नदी अपना मार्ग बार-बार बदलने के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण इसे बिहार का शोक कहा जाता है। कोसी का असली नाम कौशिकी है।

प्रश्न 24: कौन सी नदी बिहार का शोक‘ (Sorrow of Bihar) के रूप में जानी जाती है?
(A) कोसी
(B) दामोदर
(C) गंडक
(D) सोन


सही उत्तर: (A) कोसी

व्याख्या: कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। यह प्रश्न 67वीं (2022), 70वीं (2024) BPSC में पूछा गया था।

प्रश्न 25: निम्न में से किस स्थान पर कोसी नदी गंगा नदी से मिलती है?
(A) मनेर
(B) कुरसेला (कटिहार)
(C) फतूहा
(D) चौसा


सही उत्तर: (B) कुरसेला (कटिहार)

व्याख्या: कोसी नदी कटिहार जिले के कुरसेला के पास गंगा नदी में मिल जाती है।

प्रश्न 26: गंगा नदी की दरा भूमि (Diara Land) का नामकरण निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(A) दायरा
(B) बांध
(C) जलप्रपात
(D) झील


सही उत्तर: (A) दायरा

व्याख्या: गंगा नदी की दरा भूमि (Diara Land) दायरा शब्द से संबंधित है।

प्रश्न 27: बिहार का तराई प्रदेश किसके समानांतर विस्तृत है?
(A) गंगा नदी
(B) भारत-नेपाल सीमा
(C) भारत-बांग्लादेश सीमा
(D) सोन नदी


सही उत्तर: (B) भारत-नेपाल सीमा

व्याख्या: बिहार का तराई प्रदेश भारत-नेपाल सीमा के समानांतर विस्तृत है। बिहार के 7 जिले नेपाल से लगते हैं: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज।

💧 बिहार के जलप्रपात (Waterfalls of Bihar)

प्रश्न 28: बिहार के किस जिले में तेलहरकुंड जलप्रपात अवस्थित है?
(A) नवादा
(B) रोहतास
(C) कैमूर
(D) जमुई


सही उत्तर: (C) कैमूर

व्याख्या: तेलहरकुंड जलप्रपात बिहार के कैमूर जिले में स्थित है। कैमूर में कर्कटगढ़ जलप्रपात भी है।

प्रश्न 29: ककोलत (Kakolat) जलप्रपात बिहार के किस जिले में स्थित है?
(A) कैमूर
(B) नवादा
(C) रोहतास
(D) गया


सही उत्तर: (B) नवादा

व्याख्या: ककोलत जलप्रपात नवादा जिले में स्थित है।

बिहार के प्रमुख जलप्रपात (तुरंत याद करें):

  • कैमूर जिला– तेलहरकुंड, कर्कटगढ़
  • नवादा जिला– ककोलत
  • रोहतास जिला– दुर्गावती, धुआकुंड, मांझरकुंड, तुतला भवानी

📊 Quick Revision Table

विषय मुख्य बिंदु
कर्मनासा नदी उद्गम: कैमूर पहाड़ियाँ, संगम: चौसा (बक्सर)
गंगा की सबसे लंबी लंबाई पटना जिला (दूसरा: भागलपुर)
गंगा से होकर गुजरने वाले जिले 12 जिले
कावर झील बेगूसराय, पहला रामसर स्थल, एशिया की सबसे बड़ी गोखुर झील
त्रिवेणी नहर गंडक नदी, पश्चिम चंपारण
सारण सिंचाई नहर गंडक नदी से निकलती है
बिहार-UP सीमा बनाने वाली नदियाँ कर्मनासा, गंडक, घाघरा
सोन नदी का उद्गम अमरकंटक पठार
सोन-गंगा संगम मनेर (पटना)
कोसी नदी बिहार का शोक, मार्ग परिवर्तन, कुरसेला (कटिहार) में संगम
कोसी मैदान की ऊँचाई 30 मीटर
बिहार के जलप्रपात कैमूर: तेलहरकुंड, कर्कटगढ़; नवादा: ककोलत; रोहतास: दुर्गावती, धुआकुंड, मांझरकुंड, तुतला भवानी

आपके लिए प्रश्न (Comments में उत्तर दें)

  1. बिहार के सबसे बड़े वन्य जीव अभयारण्य का नाम क्या है?
  2. गंगा नदी बिहार के किस जिले में सबसे पहले प्रवेश करती है?
  3. बिहार की किस नदी को सरयूभी कहा जाता है?

दोस्तों, ये थे BPSC AEDO 2026 परीक्षा के लिए बिहार की नदियों, झीलों, जलप्रपातों और नहरों पर आधारित सभी महत्वपूर्ण प्रश्न। इनमें से कई प्रश्न पिछली BPSC परीक्षाओं (63वीं, 66वीं, 67वीं, 69वीं, 70वीं, 71वीं) में पूछे जा चुके हैं।

थैंक्स फॉर रीडिंग! अगले सेशन में मिलेंगे।

Apply Now Link

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Leave a Comment

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New MCQs Updates